जालौन /कोंच------: ( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में पहले तो तीन बार तलाक कह कर पत्नी से नाता तोड़ लिया। फिर मायके में रह रही पत्नी को जाकर पीट दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। खुशनुमा पत्नी शोएब पुत्री शरीफ निवासी आजाद नगर ने पुलिस बताया कि उसके पति शोएब ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीन बार तलाक कह कर उससे नाता तोड़ लिया। इसके बाद वह कस्बे के ही मोहल्ला भगतसिंह नगर में अपने पिता के घर रहने चली आई। चार जुलाई को शोएब उसके पिता के घर आया और घर में अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment