लोडर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 6 July 2021

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

उरई जालौन------:( रिपोर्ट -रोहित गुप्ता भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पिकअप लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद झांसी  के गुरसराय थाना क्षेत्र के कुरैठा निवासी अंगद (25) मंगलवार की दोपहर बाइक से उरई आया था। शाम पांच बजे राठ रोड ओवरव्रिज के पास पहुंचा, तभी संकटा माता मंदिर के पास पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अंगद गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। 


No comments:

Post a Comment

Pages