उरई जालौन /एट-------: (रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में झांसी से आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को एट पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें थाना परिसर में बैठा लिया। करीब दो घंटे बाद पूर्व मंत्री को वापस झांसी की ओर भेज दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए लेकिन प्रशासन भाजपा को जिताने का प्रयास कर रहा है।
आपको अवगत कराते चलें कि जनपद में कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला सोनकर खाबरी चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी के मुकाबले में खड़ी थी। चुनाव में कांग्रेस के समर्थन के लिए उरई आते वक्त पूर्व मंत्री को एट पुलिस ने रोका। थाना परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड के लिए कुछ भी नहीं किया। बुंदेलखंड में बनी मंडियों में भूसा भरा हुआ है और जुए की फड़ सजती हैं। गोशालाओं को देखने वाला कोई नहीं है। मवेशी सड़कों व खेतों में भटक रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री के साथ बलवान सिंह यादव, अनिल रिछारिया, कमलेश उपाध्याय, सुरेश दादी आदि रहे।
No comments:
Post a Comment