गंभीर रूप से झुलसी युवती हाईवे किनारे मिली युवती ने पति पर लगाया जलाकर फेंकने का आरोप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 6 July 2021

गंभीर रूप से झुलसी युवती हाईवे किनारे मिली युवती ने पति पर लगाया जलाकर फेंकने का आरोप

उरई जालौन---------: (ब्यूरो -रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर ढाबे के पास गंभीर रुप से झुलती युवती को पड़ा देख हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि युवती ने तीन माह पूर्व दूसरे संप्रदाय के युवक से कोर्ट मैरिज की थी। अब उसी युवक पर जलाकर फेंकने का आरोप लगा रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
मंगलवार की दोपहर शहर स्थित अजनारा हाईवे के पास स्थित एक ढाबे के सामने ग्राम सेसा, थाना पूछ, जिला झांसी निवासी युवती उमा (23) गंभीर हालत में झुलसी पड़ी मिली। इस ढाबा संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उमा को लेकर सीधे अस्पताल पहुंची। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। ढाबे के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि युवती करीब डेढ़ से दो घंटे तक सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही। पुलिस के आने के बाद ही लोग भी उसे उठाने आगे आए। इस संदर्भ में एएसपी ने बताया कि युवती के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व उरई के बजरिया निवासी युवक आरिफ के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से वह उरई में ही रह रही थी। उमा का आरोप है कि उसे पति ने ही जलाकर फेंका है।
एएसपी ने बताया कि फिलहाल युवती की हालत अत्यंत गंभीर है। इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं की जा सकी है। लड़खड़ाती जुबान से उसने सिर्फ पति पर ही जलाने का आरोप लगाया है। उसके मजिस्ट्रेटी भी बयान लिए गए हैं। आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। किस बात को लेकर उमा को जलाया गया है, इसकी पूरी जानकारी कुछ और जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने पति के कुछ परिजनों को बुलाकर भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के लिए ढाबा संचालक को भी कोतवाली लाई है।

No comments:

Post a Comment

Pages