75 वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हृदय से शुभकामनाएं - डॉ शिव कुमार पांचाल
आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान भारत जनपद जालौन द्द्वारा स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ जिला कार्यालय पर मनाया गया । सर्वप्रथम बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पांचाल ने शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित किया , तत्पश्चात ध्वजारोहण किया । उन्होंने कहा आजादी के लिए हमारे देश के वीर जवानों ने जो बलिदान दिया है और जो संघर्ष किया है उन सब की कीमत आज की नौजवान पीढ़ी नहीं समझ पा रही है । हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि आजादी ना तो एक दिन में मिली है और ना आसानी से । इस आजादी का उपयोग हमें अपने देश के सर्वांगीण विकास के लिए करना है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी रोहित गुप्ता, जिला संगठन सचिव अनिरुद्ध विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार इमिलिया, जिला महासचिव गोपाल गहोई, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल, महिला जिला सचिव नूरी बानों के साथ सुनीता, अंशु खान, श्री गंगाराम जी, राघवेंद्र जी एवं प्रमुख व्यवसायी नीरज निरंजन जी के साथ कई समाज सेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया एवं सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment