जालौन उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में बाढ़ग़्रस्त गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं पहुंचाने के लिए टीमें बना दी गई हैं। दवा, क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर की सप्लाई स्वास्थ्य केंद्रों में भेज दी गई है।
जिले में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रामपुरा का नदिया पार का इलाका है। इसके अलावा कुठौंद, कदौरा व बाबई ब्लाक के भी कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में 13 टीमें बनाई गई है। टीम में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, सीएचओ शामिल है। रामपुरा में डॉ विनय पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। नदियां पार के गांवों के लिए डॉ अरुण जादौन, डॉ सर्वेश, डॉ महेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ अनिल, डॉ डीके आर्या, कुठौंद ब्लाक में डॉ सुरेश चंद्र, डॉ प्रदीप, कदौरा ब्लाक में डॉ नरेश बुधौलिया, डॉ अजय शर्मा, डॉ रश्मि त्रिपाठी, महेबा बाबई ब्लाक में डॉ राधेलाल. डॉ एएम अंसारी की टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर 25.25 किलो ब्लीचिंग की दस दस बोरी भेजी गई है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दो हजार क्लोरीन की टेबलेट भेजी जा चुकी है। इसके अलावा आशा और एएनएम को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में विशेष नजर रखें। किसी तरह की बीमारी फैलने पर तत्काल विभाग को अवगत कराए। महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। जिसमें तीन पालियों में ड्यूटी लगा दी गई है।
No comments:
Post a Comment