रेलवे ट्रैक पर मिला 33 वर्षीय युवक का शव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 9 August 2021

रेलवे ट्रैक पर मिला 33 वर्षीय युवक का शव

उरई/एट-------:( रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एट थाना क्षेत्र के सोमई निवासी बब्बू अहिरवार(33) का शव सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। सोमई के ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बब्बू रविवार की शाम से घर से लापता है।
रात में घर न आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि बब्बू खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। रेलवे ट्रैक पर वह कैसे पहुंच गया यह जानकारी किसी को नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Pages