शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 9 August 2021

शहर में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

उरई-------: (रिपोर्ट -रोहित गुप्ता भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और किसान कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय से अगस्त क्रांति मार्च निकाला। मार्च आर्य कन्या इंटर कालेज, शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए आंबेडकर चौराहे तक गया। इस दौरान कुछ कांग्रेसी महंगाई के विरोध में हाथ में रोटी, बेरोजगारी के विरोध में अर्धनग्न होकर भी प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।


मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जेपी पाल, जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, डॉ रेहान सिद्दीकी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह सरसेला ने कहा कि मोदी सरकार किसी भी प्रकार के रोजगार को देने में फेल है। महिलाओं के सम्मान की बात बीजेपी केवल प्रचार.प्रसार में ही करती है। राहुल राय, चौधरी श्यामसुंदर, रामजी, सुरेश सिंघल, अरविंद सेंगर, लालू शेख, मैराज सिद्दीकी, फैजान उल हक ने कहा कि जब मोदी मुख्यमंत्री थे तो उनके जो भी बयान दिए गए थे अब वही बयान झूठे दिख रहे हैं।

भगवानदास, संतोष चौहान, करन श्रीवास ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान पर काले कानून थोप रही है। सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र व्यास, सुधांशु पंडा, पालिकाध्यक्ष सरिता आनंद, दीपांशु समाधिया, एनएस सेंगर, आशु चतुर्वेदी, प्रमोद शुक्ला, प्रिंस त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। गीतेश तिवारी, राजेश तिवारी, अरविंद दुबे, गुलाब खान आदि मौजूद रहे। रामबाबू जाटव ने बीएसपी छोड़कर अपने 50 समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।


No comments:

Post a Comment

Pages