जालौन/कदौरा-------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया में श्याम सिंह उर्फ सज्जू (28) ने बुधवार रात को घर के कमरे में लगे पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब श्याम सिंह के कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से श्याम सिंह का शव उतारा।
मां रमाकांती ने बताया कि पुत्र बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। विगत 8 माह पूर्व मृतक का विवाह साक्षी के साथ हुआ था। पति का शव देख कर साक्षी का रो- रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब का लती था। बुधवार की रात भी शराब पी थी। लिहाजा मामला पारिवारिक कलह का भी हो सकता है। पंद्रह वर्ष पहले पिता ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या की थी जबकि दो वर्ष पूर्व बड़े भाई की बीमारी से मौत हो गई थी। तीन भाइयों में मृतक दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है
No comments:
Post a Comment