भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 9 September 2021

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा

उरई--------: (रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के देशव्यापी अपील पर बुधवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। धरने के बाद 12 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने कहा कि किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं, लागत के आधार पर मूल्य देना होगा। एक बार घोषित के बाद उसके आदानों में होने वाली महंगाई का भुगतान के समय समायोजन करते हुए महंगाई के अनुपात में मूल्य चुकाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने नहर विभाग के कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर गुणवत्ता की जांच की भी मांग उठाई। प्रांतीय संगठन मंत्री कमलेश ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने पर विचार किया जाना चाहिए। जिन किसानों को अभी तक किसान सम्मान निधि नहीं मिली है, उनके अभियान चलाकर योजना का लाभ दिलाय जाए। माधौगढ़ में गन्ना मिल की स्थापना की जाए। इस दौरान रविशंकर निरंजन, अरुण सक्सेना, आनंद द्विवेदी, शिवराज सिंह, रामआसरे, रामबाबू ने भी विचार रखे। धरने में ज्ञानेंद्र, दयाल सिंह, विजय पाल, विद्याराम, ब्रजेंद्र, रमेश मिश्रा, कृपाशंकर, अनिल द्विवेदी, पंकज पटेल आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages