उरई--------: उरई-जालौन हाइवे पर किसान का क्षत विक्षत शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के माडऱी गांव निवासी अरविंद (33) का क्षत विक्षत शव संदिग्ध हालत में बुधवार की सुबह उरई जालौन मार्ग पर सात मील के पास सड़क पर पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक अरविंद मंगलवार की शाम को फोन आने के बाद घर से निकला था। रात भर उसका कोई अता पता नहीं चला। सुबह उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया अरविंद खेतीबाड़ी के साथ बकरी पालन करता था। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। पत्नी गुड्डन, पुत्र राकी, मयंक पिता नंदलाल का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
No comments:
Post a Comment