जनपद में गौशालाओं को संचालित करने से कतरा रहे सचिव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 12 September 2021

जनपद में गौशालाओं को संचालित करने से कतरा रहे सचिव

 गौशालाओं को संचालित करने से कतरा रहे सचिव ।

किसानों के लिए आफत बने आवारा गौवंश ।


रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन



जनपद में 575 गांव पंचायत हैं और लगभग समस्त गांव पंचायतों में कहीं स्थाई और कहीं पर अस्थाई गौशाला है ।

इसी तरह जनपद में पांच नगर पंचायतें हैं जिसमें माधवगढ़ कोटरा नदीगांव जालौन और कोच है और पूरे जनपद में कुल 9 विकासखंड हैं।

वित्तीय वर्ष 2020/21में सभी गांव पंचायतों और पांचों नगर पंचायतों को मिला करके सरकार के द्वारा जिले को 9 करोड़ 99 लाख 36हजार370 रुपया सरकार के द्वारा आवारा गो वर्षों के लिए आवंटित किया गया था।

पर वही बीते समय हुए पंचायत के चुनाव के बाद से लेकर अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत को एक भी रुपए की धनु राशि इसलिए नहीं भेजी गई की किसी भी गांव पंचायत के सचिव के द्वारा अपने  गांव में स्थापित स्थाई या अस्थाई गौशाला को संचालित नहीं किया गया है जिसके चलते जनपद की सारी गांव पंचायतों के बाशिंदों को अपनी फसल बचाने के लिए दिन रात खेतों में डेरा डाल कर सुरक्षा करनी पड़ रही है और वही पलक झपकते ही यह आवारा गोवंश सैकड़ों एकड़ फसलों को नेट नेस्तनाबूद कर देते हैं ऐसी स्थिति में यह कहना अचंभे की बात नहीं है कि गौशाला को चलाने में ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव अपनी कार्यशैली में संजीदगी बिल्कुल नहीं दिखा रहे हैं। गौशाला संचालन के संबंध में जब राष्ट्रीय सहारा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एके श्रीवास्तव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की किसी भी ग्राम पंचायत से अभी तक हमारे पास गौशाला मद के फंड की डिमांड नहीं भेजी गई है जिसके कारण ग्राम पंचायतों के नए गठन के बाद अभी तक कोई धन रिलीज नहीं किया गया है जिसके चलते आवारा गोवंश किसानों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ आए हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages