जनपद में डेंगू ने पसारे पाँव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 8 September 2021

जनपद में डेंगू ने पसारे पाँव

जालौन/कोंच------:    बीमारी ने दस्तक दे दी है। एट कस्बे में मिले डेंगू के पांच मरीजों ने हड़कंप मच गया है और लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी अपना अपना काम शुरू कर दिया है। कोंच और नदीगांव क्षेत्र ने सीएचसी प्रभारियों ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्वे और लोगों को जागरूक कर रही है।

 

इधर, कोंच क्षेत्र में बुखार से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिनमें ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के हैं। पिंडारी पीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि एट से बुखार के तीन मरीज झांसी मेडिकल भेजे गए थे। मेडिकल से सूचना मिली कि तीन डेंगू के केस एट से आए हैं। उसके बाद 24 और लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें 2 केस डेंगू के निकले हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में लार्वासाइडका छिड़काव कराया जा रहा है और लोगों को जागरूक करने का काम जारी कर दिया गया है। कोंच सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला व नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि फिलहाल एक भी मरीज डेंगू का नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। कोंच में भी बाजार बंदी के दिन बाजार में दवा का छिड़काव किया गया।

स्वास्थ्य विभाग का सर्वे 16 तक
कोंच------: पीएचसी प्रभारी पिंडारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि 7 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्वे कर रहीं हैं, यह अभियान 16 सितंबर तक चलेगा जिसमें 45 वर्ष से ऊपर वाले ऐसे लोगों जिन्होंने कोविड के एक भी टीके नहीं लगवाए हैं, दो साल तक के बच्चे जिनको पूर्व टीकाकरण नहीं हुआ है, कोविड के लक्षण व टीबी के मरीजों का सर्वे किया जा रहा है। (संवाद)
-----------
दवा छिड़काव व साफ-सफाई पर जोर
कोंच। इलाके में डेंगू की दस्तक की आशंका को देखते हुए नगर पालिका सक्रिय हो गई है। पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा की देखरेख में पालिका कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर वार्ड वार्ड दवा का छिड़काव किया जा रहा हैं। संचारी रोगों को लेकर नगर पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा ने तिलकनगर में खुद जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर हरीशंकर निरंजन, सभासद महावीर, विशाल गिरवासिया, बादाम सिंह कुशवाहा, पुष्पेंद्र सरौनिया आदि मौजूद रहे।
एक और डेंगू का मरीज मिला, संख्या दस पहुंची
उरई-------: जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सैंपल जांच में सदर तहसील के गढऱ गांव में बुधवार को दूसरा डेंगू का मरीज निकला। इसके साथ ही जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सभी डेगूं मरीजों के यहां जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीएस स्वर्णकार व मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर ने बताया कि सभी दस केसों में मोहल्ले में जाकर दवा का छिड़काव के साथ लार्वासाइड का भी छिड़काव कराया गया है। जहां पानी भरा था, वहां खाली कराया गया है। करीब सौ लोगों के सैंपल की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जा चुकी है। लोगों से गंदगी और जलभराव को लेकर जागरुक किया गया है। 


No comments:

Post a Comment

Pages