घर में चारपाई पर सो रहे किसान को किया मरणासन्न घर में रखी जेवर व नगदी भी लूटी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 10 September 2021

घर में चारपाई पर सो रहे किसान को किया मरणासन्न घर में रखी जेवर व नगदी भी लूटी

माधौगढ़ जालौन-----------: (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन गोहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने घर में चारपाई पर सो रहे किसान का गला दबाकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद घर से जेवर और नगदी लूट ले गए। किसान को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गले से आवाज न निकलने के कारण किसान घर में हुई लूटपाट की जानकारी नहीं दे पा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लाखों की नगदी, जेवर ले गए हैं। गोहन थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि तलाश की जा रही है। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी राजाबाबू तिवारी (52) गुरुवार की रात घर में अकेले थे। उनके बड़े भाई दिनेश तिवारी इलाज के लिए बेटे के साथ उरई गए थे। जबकि तीसरे भाई कमलेश ईंटों में परिवार के साथ रहते हैं। देर रात बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुसे और चारपाई पर सो रहे राजाबाबू तिवारी को दबोच लिया। इसके बाद मारपीट कर गला दबा दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। बदमाश बक्से में रखे जेवर और नगदी समेट ले गए। होश आने पर राजाबाबू किसी तरह अपने घर से निकला और पड़ोसियों के दरवाजे पर ईंट मारकर उन्हें जगाया। आनन फानन में पड़ोसी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां हालत खराब देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों ने पुुलिस को बताया कि बदमाश राजा से उसके भाई दिनेश की लाइसेंसी बंदूक के बारे में पूछ रहे थे। न बताने पर ही उसे मरणासन्न किया है। राजा की शादी नहीं हुई है। वह भाई दिनेश के परिवार के साथ ही रहता था। उसके नाम 10-15 बीघे खेती भी है। गोहन पुलिस का कहना है कि फिलहाल राजा कुछ बोल नहीं पा रहा है।

दो दिन पहले हुई थी चहलकदमी
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी बदमाशों को गांव के आसपास चहलकदमी करते देखा गया था। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग भी की थी और पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

मामला लूट या डकैती, बताएगा राजा
मामला लूट का है या डकैती है। यह भी राजा बाबू के गले से आवाज निकलने के बाद ही पता चल सकेगा। अभी तो बदमाशों की संख्या दो ही मानी जा रही है लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि बदमाश 4 से 5 होंगे।



No comments:

Post a Comment

Pages