कालपी---------: (रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी में बेखौफ टप्पेबाजों ने मुख्य बाजार में बाजार चौकी से मात्र पचास मीटर की दूरी पर भीड़ भाड़ वाली जगह से एक पान मसाला व्यापारी के मुनीम का बैग पार कर दिया। बैग में 91525 रुपये थे। मुनीम बाजार में तगादा कर रहा था। इसी दौरान वह जलपान करने लगा तभी टप्पेबाजों ने बैग पार कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंचे गए। बाजार चौकी पुलिस की घोर लापरवाही के चलते बाजार में चार दिनों के भीतर तीसरी टप्पेबाजी की घटना हो गई। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन के कालपी में दोपहर करीब एक बजे बाजार पुलिस चौकी के पास भीड़ भाड वाले मुख्य टरननगंज चौराहे पर बेखौफ टप्पेबाजों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पान मसाला व्यापारी के मुनीम का एक बैग पार कर दिया। बैग में 91525 रुपये थे। नगर के मोहल्ला राजघाट निवासी मुनीम राज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह पान मसाला व्यापार से जुडे़ हुए हैं। वह बाजार में तगादा कर रहे थे। प्यास लगने पर टरननगंज चौराहे पर एक ठेले पर अपना झोला रखकर पानी पीने लगे। तभी टप्पेबाजों ने उनके झोले में रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर मौके से भाग गया। जब व्यापारी ने पानी पीने के बाद झोला उठाया तो उसमें से रुपयों से भरा बैग गायब मिला। मामले की सूचना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा आदि पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कई स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। वहीं सूचना पर देर शाम एएसपी भी मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की और जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
पिछले चार दिन में बाजार में हुई घटनाओं का विवरण
10 सितंबर. मुनीम से 91000 की टप्पेबाजी
8 सितंबर. कैंटीन संचालक से 95000 की टप्पेबाजी
6 सितम्बर. किसान से 22000 की टप्पेबाजी
No comments:
Post a Comment