बुंदेलखंड--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद झांसी सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए झांसी और जालौन से पुलिस की तीन टीमें भेजी गईं हैं। इसके अलावा आरोपियों की तलाश के लिए झांसी और जालौन में भी निगरानी की जा रही है।
ललितपुर निवासी एक किशोरी ने मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से चार नामजद आरोपी पीड़िता के पिता, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के भाई अरविंद यादव तथा पीड़िता के दो नामजद रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ललितपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। झांसी और जालौन में भी पुलिस सतर्क है। आरोपियों की तलाश में यहां भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने उक्त मामले में ललितपुर पुलिस के सहयोग के लिए झांसी से दो और जालौन से एक टीम भेजी है। ये टीमें उक्त मामले की जांच में ललितपुर पुलिस का सहयोग करेंगी।
सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में ललितपुर पुलिस के सहयोग के लिए झांसी से दो और जालौन से एक टीम भेजी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ललितपुर से सटे आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है। पुलिस पीड़ित पक्ष का पूरा सहयोग कर रही है।
- जोगेंद्र कुमार, डीआईजी
No comments:
Post a Comment