3 अतिक्रमणकारियों पर दोबारा अतिक्रमण करने पर वसूला जुर्माना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 9 January 2021

3 अतिक्रमणकारियों पर दोबारा अतिक्रमण करने पर वसूला जुर्माना

उरई----------:(ब्यूरो रिपोर्ट-  भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई शहर में शनिवार को सीनियर अधिकारियों के न रहने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तो नहीं चला लेकिन तीन दुकानदारों पर अतिक्रमण करने के आरोप में जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका की टीम ने शहर में मुनादी कराई है कि अतिक्रमण स्वयं हटा लें वर्ना नगर पालिका अतिक्रमण हटाने के साथ उनके सामान को जब्त भी करेगी।
शहर में पिछले एक हफ्ते से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी मनाने को तैयार नहीं है। जैसे ही टीम अतिक्रमण हटाकर जाती है, अतिक्रमणकारी एक-दूसरे दुकानदार की देखादेखी में अपना सामान बाहर सजाकर कब्जा जमा लेते हैं। इसकी शिकायत प्रशासन के पास भी पहुंच रही थी। इस पर सीनियर अधिकारियों के न होने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तो नहीं चलाया गया लेकिन नगर पालिका के सफाई व राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा व दरोगा दिव्य प्रकाश के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम और पुलिस कर्मियों ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। नगर पालिका की जेसीबी देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद ही सामान हटा लिया लेकिन कुछ ने सामान नहीं हटाया। ऐसे तीन दुकानदारों पर नगर पालिका की टीम ने डेढ़ हजार रुपये जुर्माना वसूला। राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। सीनियर अधिकारियों के न होने पर आज अभियान तो नहीं चलाया गया लेकिन दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अतिक्रमण हटा लें, वर्ना जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages