जालौन----------: (ब्यूरो- रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन सपा-बसपा कोई राजनैतिक दल नहीं बल्कि ट्रस्ट हैं। सैफई खानदान ने प्रदेश को और कांग्रेस ने 70 साल सिर्फ देश को लूटा ही है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहीं। स्वतंत्र देव शुक्रवार देर रात कालपी के ऊसर गांव में विधायक नरेंद्र सिंह के आवास पर चल रही भागवत कथा आयोजन में पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उनके साथ जिलाअध्य्क्ष रामेंद्र सिंह, महामंत्री दिलीप दुबे, अरविंद सिंह चौहान आदि रहे। स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा के शासन में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। लखनऊ से लेकर चाहे कालपी उरई तक देख लें छेड़खानी की घटनाओं में कमी आई है। मंत्री के पेट्रोल की कीमतों वाले बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली।
No comments:
Post a Comment