मछली पकड़ते समय वृद्ध तालाब में गिरा मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 14 October 2021

मछली पकड़ते समय वृद्ध तालाब में गिरा मौत

जालौन/कोंच----------:( रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच तालाब में मछली पकड़ने गया वृद्ध पैर फिसलने से गिर गया। इस कारण तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच थानाक्षेत्र के जुझारपुरा गांव निवासी वृद्ध माताप्रसाद (52) बुधवार की शाम गांव स्थित तालाब पर मछली पकड़ने गया था। तभी वह तालाब में गिर गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लगभग तीन घंटे तालाब में डूबे वृद्ध की खोज कराई। इसके बाद उसका शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर रोने बिलखने लगे। भतीजे रजनीकांत ने बताया कि वह दो भाई और चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसके तीन पुत्र सुनील, मोदी, कृष्णा व पत्नी चुन्नीदेवी का रो रोकर बुरा हाल है। वह मछली पकड़कर परिवार का भरण पोषण करता था।


No comments:

Post a Comment

Pages