जालौन उरई---------:( रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ क्षेत्र में प्रेशर-ट्रॉली की मिट्टी डालते समय युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। शनिवार को हंगामा कर रहे परिजनों को अधिकारियों ने समझाबुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में बीती गुरुवार की शाम गांव के ही लक्ष्मण सिंह के घर प्रेसर ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी डालते समय पड़ोसी युवक राजेश कुमार (30) की दबकर मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के चाचा की तहरीर पर पड़ोसी करन सिंह, बब्बन सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार नहीं किया। शनिवार की सुबह ही गांव में हंगामा किया। इसकी सूचना पाकर पहुंचे सीओ मृतक के परिजनों को आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया। वहीं गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी।
No comments:
Post a Comment