जालौन/एट------------: (रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम ईंगुई कला में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह रंजिश नहीं बल्कि अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 10 सितंबर की रात ईंगुई कला गांव में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे रामसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता रामलखन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने चली तफ्तीश के बाद कातिलों का पता लगाने में सफलता पाई। एट थाना पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने इस मामले में दुर्गेश अहिरवार निवासी मोहल्ला नई बस्ती कालपी, मोहित अहिरवार निवासी ग्राम ईंगुई कला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरा आरोपी सुरेंद्र निवासी ईगुई अभी भी फरार है। पूछताछ में आरोपी दुर्गेश ने बताया कि उनकी मौसी का बेटा मानसिक रूप से बीमार था। मृतक रामसेवक ने तंत्र मंत्र से उसे ठीक करने का वादा किया था। तंत्र मंत्र से उसकी हालत और खराब हो गई और उसकी मौत हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर मौसी के पुत्र सुरेंद्र व मोहित के साथ मिलकर रामसेवक की हत्या कर दी थी। आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष एट विनय दिवाकर, निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कुलभूषण सिंह, गोकुल सिंह, रवि मिश्रा, राजकुमार, योगेन्द्र शर्मा, रविकुमार आदि रहे
Read more: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/jalaun/murder-sp-police-arrest-man-orai-news-knp659174632
No comments:
Post a Comment