विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान चली गोली बुजुर्ग की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 15 October 2021

विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान चली गोली बुजुर्ग की मौत

उरई जालौन------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गधेलाा गांव में शुक्रवार की रात विजयदशमी के पर्व पर दशहरा मिलन कार्यक्रम में हो रहे शस्त्र पूजन के दौरान गोली चलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गया। बुजुर्ग का खून से लथपथ शरीर देख वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
गंभीर हालत में बुजुर्ग को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमारे संवाददाता ने अवगत कराया कि गधेला गांव निवासी वीर सिंह के दरवाजे पर शुक्रवार को दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए थे। मिलन समारोह के बाद शस्त्र पूजन हुआ।
शस्त्र पूजन के बाद ग्राम प्रधान से ग्रामीणों ने शस्त्र चलाने को कहा। प्रधान संजय सिंह ने बंदूक चलाई तो फायर नहीं हुआ। दोबारा में धोखे से बंदूक चल गई और गोली सामने बैठे लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव (70) के जा धंसी। इंस्पेक्टर अजय सिंह जा कहना है कि वीर सिंह के दरवाजे पर दशहरा मिलान हो रहा था। बंदूक भी वीर सिंह की थी। अभी कोई गिरफ्तार नही हुआ है।


No comments:

Post a Comment

Pages