उरई जालौन-------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जनपद के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम भिटारी की स्कूल जा रही ग्याहरवीं की छात्रा से गांव के ही मनचले ने छेड़छाड़ की और छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिस संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा थाने में तहरीर देते हुए बताया की गांव के एक ही युवक लवकुश 22 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी ग्राम भिटारी थाना सिरसा कलार जनपद जालौन है। जो सुबह लगभग 8 बजे के करीब सिरसा कलार के एक स्कूल में जा रही छात्रा से बुरी नियत से उस नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की और झाड़ियों की ओर खींचने लगा। जिसका छात्रा द्वारा विरोध करने पर युवक वहसी बन गया और मारपीट करने लगा। तभी छात्रा शोरगुल मचाने लगी। उसी दौरान छेड़ा-खानी में छात्रा के कपड़े फट गए और जिसे सीने में भी चोट आई है। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद छात्रा रोती बिलखती हुई अपने घर पहुंची और घटना की सारी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना को सुनकर पिता पुलिस की शरण में पहुंचा और तहरीर देते हुए उक्त घटना की जानकारी के साथ प्रार्थना पत्र दिया। जिस संबंध में मीडिया द्वारा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले में प्रार्थना पत्र मिला है। जिसकी जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
Monday, 27 December 2021
पढ़ने जा रही छात्रा को मनचले ने छेड़ा, विरोध करने पर की मारपीट
Tags
# सिरसा कलार
Share This
About Editer
सिरसा कलार
Labels:
सिरसा कलार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment