शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा चुर्खी बाइपास निवासी मोहम्मद असगर ने बताया कि उसके मकान में उसके बहन-बहनोई रहते हैं। बहनोई मूसानगर कानपुर देहात में ठेकेदारी करते है। यहां बहन बच्चों के साथ रहती है। मोहम्मद अगसर के मुताबिक रविवार को बहन बच्चों के साथ उनके घर आई हुई थी। यहां रात में वह रुक गई थीं।चोरों ने देर रात बहन के घर और कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़कर झुमकी, मंगलसूत्र, हार, अगूंठी, 40 हजार रुपये व बच्चों की गोलक में रखे लगभग दस हजार रुपये, कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान पार कर दिया। उसकी बहन जब सुबह घर पहुंची ,तो घटना का पता चला। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
उरई---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत NEWS NATION 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में रविवार देर रात ठेकेदार के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवर व नगदी पार कर दी। सोमवार को सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे, तो घटना का पता चला। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार की तहरीर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment