पेशी पर आया बदमाश पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार पूरी खबर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 4 January 2022

पेशी पर आया बदमाश पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार पूरी खबर


1-सिविल न्यायालय कालपी परिसर की घटना
2- पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फरार आरोपी की तलाश जारी
उरई (जालौन--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत उत्तरNews Nation 24) प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन  न्यायालय कालपी में पेशी पर आया एक शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, मुलजिम के कोर्ट परिसर से फरार होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी के फरार होने के बाद कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, साथ ही आरोपी जिस तरफ भागा है, वहां भी पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया है, जिससे उसे पकड़ा जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली के रावतान इलाके का रहने वाला भूपेंद्र यादव पुत्र जगदीश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट व चोरी सहित जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसे मंगलवार को कालपी की सिविल न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था, जब कोर्ट में तलबी होने के बाद उसे गाड़ी में बैठने के लिये ड्यूटी पर तैनात दरोगा लेकर आ रहे थे उसी दौरान आरोपी भूपेंद्र ने पेशाब करने का बहाना बनाया, जिसे दरोगा अपने साथ ले जाने लगे, उसी दौरान आरोपी ने दरोगा को धक्का दिया और उनकी गिरफ्त से छूटकर मुलजिम भूपेंद्र भाग गया। जैसे ही आरोपी भागा दरोगा ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन आरोपी तब तक मौके से भाग गया, वही दरोगा की गिरफ्त से आरोपी के भाग जाने पर इलाके में हड़कंप मच गया, तत्काल पुलिस द्वारा इसकी सूचना आसपास के थानों के साथ कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ सिविल न्यायालय पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गये। वहीं उन्होंने पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया है, जिससे पुलिस गिरफ्त से भागे आरोपी को पकड़ा जा सके, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए जिससे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वही पुलिस क्षेत्र में कॉम्बिंग करने में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages