बीजेपी नेता की जन्मदिन पार्टी में युवाओं के साथ मारपीट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 8 January 2022

बीजेपी नेता की जन्मदिन पार्टी में युवाओं के साथ मारपीट

उरई/जालौन---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में सत्ताधारी नेता की जन्मदिन पार्टी में शहर के एक रेस्टोरेंट में आए कुछ लोगों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आपस में मारपीट होने लगी। यह देख होटल में अफरातफरी मच गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पात मचाने वाले युवक मौके से भाग गए। दोनो पक्षों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात भाजपा नेता पवन तोमर अपना जन्मदिन परिवार व मित्रों के साथ मना रहे थे। तभी चार युवक नशे की हालत में आए और उत्पात मचाने लगे। जब उन्हें मना किया तो उक्त लोग मारपीट करने लगे। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पात व मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। भाजपा नेता का कहना है कि उत्पाती युवकों को वह पहचानते नहीं है। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच थे। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी थी। दोनो पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages