ठंड से गौशाला में मवेशियों की मौत वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 8 January 2022

ठंड से गौशाला में मवेशियों की मौत वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

कालपी/कदौरा-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत NEWS NATION 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी  बारिश व ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से गोशाला में मवेशी दम तोड़ रहे हैं। ब्लाक कदौरा के मरगायां गांव में संचालित गोशाला में 12 मवेशियों के शव का वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नीलाभ शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। गड्ढे में मवेशियों के शवों को देखकर जिला प्रशासन को सूचना दी। पर किसी के न पहुंचने पर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा शुरू होते ही वहां मौजूद गोशाला कर्मी भाग गए। सूचना पर एडीओ पंचायत रामकुमार शाम सात बजे पहुंचे और मृत मवेशियों के शवों को दफन करवाकर भूसे-चारे के इंतजाम के साथ अलाव जलवाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष नीलाभ शुक्ला ने बताया कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो संगठन आंदोलन पर बाध्य होगा। उधर, डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीपीआरओ को मामले की जांच के आदेश दिए है। शनिवार की देर शाम जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

ठंड से गोशाला में मवेशियों की मौत
आटा। कस्बा आटा स्थित गोशाला में शुक्रवार रात दो गोवंशों की मौत हो गई। कदौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत आटा में करीब सात लाख रुपये की लागत से अकोढ़ी रोड स्थित कृष्ण गोशाला का निर्माण कराया गया था। इसकी क्षमता 150 मवेशी की है। वर्तमान में गोशाला में 200 से ऊपर मवेशी हैं। बंद मवेशियों के खाने-पीने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गोवंशों की मौत हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages