पहले वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र लाओ फिर मिलेगा राशन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 8 January 2022

पहले वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र लाओ फिर मिलेगा राशन

उरई/जालौन--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत NEWS NATION 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन टीकाकरण अभियान तेज करने के लिए प्रशासन ने राशन कार्डधारकों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके चलते शनिवार से अस्पतालों में टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई। भीड़ के कारण कई जगह अव्यवस्था हो गई। इस कारण कई बार कर्मचारियों से कहासुनी और हो-हल्ला भी हुआ।
शहर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल, मेडिकल कालेज, शहरी पीएचसी उमरारखेरा, बघौरा व तुफैलपुरवा में टीकाकरण के लिए नियमित बूथ लग रहे हैं। शनिवार को अचानक भीड़ बढ़ गई। जानकारी करने पर पता चला कि जिन लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, उनके लिए टीकाकरण अनिवार्य है। इसकी वजह से कई राशन विक्रेताओं ने राशन लेने आने वालों को यह कहकर लौटा दिया कि पहले टीका लगवाओ, तब राशन मिलेगा। इसे लेकर कार्डधारकों की वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों में भीड़ लग गई।
कोटेदार बोला, पहले वैक्सीन लगवाओ
रामकुंड निवासी हसीना ने बताया कि उनका आठ सदस्यीय परिवार है। वह सुबह राशन लेने मोहल्ले की दुकान पर गई तो कोटेदार ने यह कहकर लौटा दिया कि पहले वैक्सीन लगवाकर आओ, तभी राशन मिलेगा। इसलिए वैक्सीन लगवाने आए हैं।
----


टाउन हॉल में 20 जनवरी तक लगेगा मेगा कैंप
उरई--------: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से टाउन हॉल में शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। डीएम ने 15 साल से अधिक आयु के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि टीका अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक कैंप चलेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. नरेश वर्मा, वाइस चेयरमैन डॉ. ममता स्वर्णकार, विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages