लोडर की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत मासूम समेत 4 गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 15 November 2022

लोडर की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत मासूम समेत 4 गंभीर रूप से घायल

उरई /जालौन /कुठौंद ---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की विकासखंड कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोडर की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। रिक्शे पर बैठे मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।                                                     प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद थाना क्षेत्र के खेड़ा मुस्तिकल गांव निवासी संदीप राजपूत (25) मंगलवार को अपने ई रिक्शे से गांव निवासी बंसती देवी (25), बसंती की एक माह की बेटी, भांजी तन्वी (3), सास चंद्रकली (43) के साथ औरैया के अयाना से पथरी की दवा लेने जा रही थी।औरैया कोतवाली के चिरुली गांव के पास इटावा की तरफ से आ रहे लोडर ने रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रिक्शा चालक संदीप को मृत घोषित कर दिया।
बसंती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दो बच्चें हैं। मौत से पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

Pages