1-फर्जी भुगतान को लेकर ग्रामीण पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय।
2-जिलाधिकारी से सिकायत के बाद
जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा।
उरई/ जालौन---- ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के
महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दमरास में प्रधान पति श्याम सुंदर दीहौलिया निवर्तमान सचिव जय सिंह यादव तकनीकी सहायक नन्द किशोर नायक और वर्तमान सचिव बुद्धसिंह वह रोजगार सेवक श्याम जी गुप्ता आदि सभी ने बने बनाए बिधायक निधि के आर सी सी दो सड़कों के निर्माण कार्य का 18,40लाख रूपया का भुगतान मनरेगा योजना से मार्च के महीने में फीड करवा कर जून के महीने में पूरी रकम निकाल ली थी ।
और अगस्त माह में गांव के ही जगजीत सिंह भदौरिया ने गांव पंचायत में हुए विकास कार्यों की सूचना जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी तो उसमें पता चला कि गांव की दो रास्तों के नाम पर 18,40लाख रूपया निर्माण कार्य के नाम का प्रधान और सचिव ने मिलकर निकाल लिया गया था।
तो उसी मामले की सिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन चांदनी सिंह से की । तो जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सीडीओ को निर्देश देते हुए संबंधित मामले की जांच तत्काल कराकर साम तक रिपोर्ट मांगी तो उसी क्रम में सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने डीसी मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित को जांच करने के लिए भेजा ।तो वहीं दूसरी ओर प्रधान पति ने आनन फानन में तीन मिक्सर मशीने लगाकर रोड बनवाना सुरू कर दिया ।तो उसमें सिकायत कर्ताओं ने रोड के जांच के बाद बनाए जाने की मांग की तो उसी पर गुरुवार को डीसी मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित और तकनीकी अधिकारी के रूप में जेई डीआरडीए मुमताज खां को भेजासंबंधित मामले में मुख्य विकास अधिकारी एके श्रीवास्तव का कहना है कि जांच करने के लिए टीम भेजी गई थी पर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
No comments:
Post a Comment