ग्राम गढ़र निवासी शिवकुमार की 24 वर्षीय पत्नी पिकी मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में आग से जल गई थी। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने आग बुझाई तब तक आग की लपटों से उसका शरीर झुलस चुका था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। पिकी का मायका डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी में है। उसके पिता जगदीश ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को ससुराल वाले बुरी तरह से प्रताड़ित करते थे, आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह बेटी के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से उन लोगों ने आग से जलाकर उसकी बेटी की जान ले ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शिवकुमार, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि जल्द मामले की तफ्तीश पूरी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
जालौन उरई-------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़र में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली थी, लेकिन मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे जलाकर मारा गया है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment