लॉक डाउन के खुलते ही सड़कों पर खूनी खेल शुरू ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 3 June 2020

लॉक डाउन के खुलते ही सड़कों पर खूनी खेल शुरू ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

लखनऊ --------:उत्तर प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण covid-19 के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ था अब इसके खुलते ही सड़कों पर खूनी खेल शुरू हो गया है वही घटना कानपुर देहात की है जहां पर रनियां अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलसरया रोड पर बुधवार की देर शाम साइकिल से अपने गाव जा रहे अधेड़ को कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल व चौकी इंचार्ज ने परिजनों को शात कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम पंचायत खान चंदपुर के उजरवा पुरवा गाव निवासी हीरा सिंह 45 किसी काम से साइकिल से कुंदनपुर गाव गए थे। वहा से वापस आते समय विलसराया रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, जिससे हीरा सिंह की मौके पर मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने विलसराया रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पर पहुचे कोतवाल आमोद कुमार सिंह, रनिया चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ पहुचे और परिजनों का हंगामा शात कराया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि परिजनों का हंगामा शात करा दिया गया है। घटनास्थल से ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages