ग्राम सैदनगर में किया गया भगवान विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 22 September 2022

ग्राम सैदनगर में किया गया भगवान विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण

जालौन /उरई---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन 17 सितंबर के शुभ अवसर पर ग्राम- सैदनगर में भगवान विश्वकर्मा जी मंदिर निर्माण हुआ ग्राम शहद नगर निवासी पूर्व अध्यापक पांचाल समाज के जगदीश पांचाल ने विश्व  के रचयिता भगवान विश्वकर्मा के  मंदिर का निर्माण कराया  और युवाओं को नई प्रेरणा दी और जाग्रित किया और भगवान विश्वकर्मा जी को बंशज बताते हुए युगो युगो तक प्रेरणा का स्तम्ब स्थापित किया सृष्टि के सबसे बड़े और अद्भुत शिल्पकार एवं प्रजापति ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्माजी का प्राकट्य दिवस हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है, इस बार 17 सितंबर,शनिवार को मनाया गया। विश्वकर्माजी दुनिया के पहले शिल्पकार,वास्तुकार और इंजीनियर थे। ऐसी मान्यता है कि जब ब्रह्राा  जी ने सृष्टि की रचना की तो निर्माण का कार्य इन्हें सौपा था। पौराणिक प्रसंगों के अनुसार ब्रह्मा जी के निर्देश पर ही विश्वकर्माजी ने इंद्रपुरी,त्रेता में लंका,द्वापर में द्वारिका एवं हस्तिनापुर, कलयुग में जगन्नाथपुरी आदि का निर्माण किया था। इसके अलावा श्रीहरि भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र,शिव जी का त्रिशूल,पुष्पक विमान,इंद्र का व्रज को भी भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया था। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों,निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों,दुकानों,कारखानों आदि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही साथ विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है                                 रिपोर्ट -----शिव संपत्ति शर्मा

No comments:

Post a Comment

Pages