कदौरा/जालौन------: ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव निवासी भूरा (30) सोमवार की शाम बाइक से डीजल लेने आया था। लौटते समय नगवा डेरा निवासी पट्टू (45) मिल गया तो उसे भी बाइक पर बैठा लिया। चिरैया नाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पट्टू की मौत हो गई। जबकि भूरा का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पट्टू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बेटा और बेटी है। बेटा कमल गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता है। मौत से पत्नी छोटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
Tuesday, 18 October 2022
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत चालक घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment