आटा जालौन------: (रिपोर्ट- शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के झांसी कानपुर हाईवे पर कस्बा आटा के पास खड़े ट्रक में कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्राला पर सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को एंबुलेंस से उरई मेडिकल में भर्ती कराया।
घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुई। एक ट्राला गोरखपुर से झांसी गिट्टी भरने जा रहा था। वह जब हाईवे स्थित एक मोटर्स कंपनी के पास पहुंचा तभी सामने खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला सवार हेल्पर चमन कुमार (21) निवासी अमरा थाना चकिया जिला चंदौली की मौके पर मौत हो गई। चालक राजनरायन (25) निवासी जीयनपुरा थाना चकिया जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर तुंरत आटा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से उरई मेडिकल में भर्ती कराया।
हेल्पर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के कारण कुछ समय हाईवे पर जाम भी लगा। बाद में क्रेन की मदद से ट्राला को हटाया गया। हेल्पर चमन के चचेरे भाई प्रीतम ने बताया कि अभी उसकी शादी नही हुई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी पर दोनों भाई अमन व गोलू रोती बिलखती मां को संभालने में जुटे रहे। थाना प्रभारी शिवगोपाल का कहना है कि ट्रक के चालक और क्लीनर का पता किया जा रहा है।
कालपी से लेकर आटा, उरई और एट हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी किसी थाना पुलिस ने होटल, ढाबों के सामने खड़े होने वाले ट्रकों को हटाने का कोई अभियान नहीं चलाया, जिससे घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रहीं।
No comments:
Post a Comment