महिला सहित चार गांजा तस्कर गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 18 October 2022

महिला सहित चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

एट/जालौन-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News National) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से पुलिस ने 8.5 किलो गांजा बरामद किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया

एट थाना पुलिस, सर्विलांस, एसओजी की टीम ने झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई मोड़ के पास से सोमवार की सुबह गांजा तस्करों को पकड़ा।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों में कांशीराम कालोनी निवासी जीशान, इंद्रा नगर निवासी अरुण भदौरिया व एक महिला ने बताया कि वह जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में गांजे की खेप पहुंचाते हैं।

कब्जे में गांजे की सप्लाई करने आए थे, तभी पकड़े गए। वहीं, माधौगढ़ पुलिस ने कस्बे से अकबरपुरा गांव निवासी शिवम को गिरफ्तार कर आधा किलो गांजा बरामद किया। पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment

Pages