बजरंग दल के नेता का हाई वोल्टेज ड्रामा कोतवाली में पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की टेबल पर रखे कागज फाड़ दिए- एएसपी डॉ अवधेश सिंह - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 13 August 2020

बजरंग दल के नेता का हाई वोल्टेज ड्रामा कोतवाली में पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की टेबल पर रखे कागज फाड़ दिए- एएसपी डॉ अवधेश सिंह

  उरई------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन नेटवर्क जालौन )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन दो समुदायों के युवकों के बीच मारपीट व फायरिंग के मामले में कोतवाली पहुंचे बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी ने अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया। कोतवाली की मेज पर रखे सरकारी कागज फाड़ दिए और सिपाहियों ने जब रोकने का प्रयास किया तो धक्का मुक्की की। इस पर मारपीट के आरोपियों के साथ साथ पुलिस ने पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि अराजकता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलपुर गांव निवासी अमन राजावत बुधवार की रात अपने साथी प्रियांशु चौहान के साथ बाइक से एक मिलने वाले के घर जा रहे थे। आरोप है कि चुर्खी रोड से छौलापुर रोड पर आगे नहर पुलिया के पास दो युवक जैद उर्फ तौसीब निवासी रापटगंज व अनय निवासी मोहल्ला चिमनदुबे बैठे थे। जिन्होंने उन्हें रोककर अभद्रता की और जबरन मोबाइल पर फोटो लेने लगे। जब उन दोनों ने मना किया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके कुछ देर बाद ही जैद व अनय ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। अमन के मुताबिक जब वह अपने साथी के साथ दोबारा लौटा तो उन लड़कों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
इसी दौरान किसी ने तमंचे से भी फायर भी कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पब्लिक ने हसनैन व कफील को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर आरोपियों में से एक युवक की बाइक भी बरामद की है। उधर पीड़ित अमन राजावत के भाई दीपक सिंह राजावत की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद व लगभग आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।
सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह कोतवाली पहुंचे ही थे कि तभी बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक व विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख मनुराज तिवारी भी कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि मनु रात में ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की बात पर अड़े थे। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो मनु ने टेबल पर रखे कागजातों को फाड़ दिया और सिपाहियों से धक्का मुक्की की। जिस पर पुलिस ने उक्त नेता को कोतवाली में बैठा लिया और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
गुरुवार की सुबह उक्त प्रकरण में पकड़े गए दोनों युवकों के साथ ही नेता को भी जेल भेज दिया गया। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि बजरंग दल के नेता कोतवाली में आकर पुलिस के साथ अभद्रता कर रहे थे। साथ ही उन्होंने गाली, गलौज करते हुए सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उन्होंने मनुराज तिवारी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने अभद्रता और कार्रवाई दोनों की
- कोतवाली में मनुराज तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि वह दोनों समुदायों के युवकों के बीच हुए विवाद के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली गए थे। जहां पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और पुलिस ने उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी।
समझाने पर भी नेता ने की अभद्रता- एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के समय वह कोतवाली में स्वयं मौजूद थे। उन्होंने भी बजरंग दल नेता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी बात पर अड़े थे और पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे। जिसके बाद उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, गालीगलौज हाथापाई और जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages