जालौन कालपी /आटा-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत और चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको घटना से अवगत कराते चलें कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलगीर गांव निवासी शिवदयाल का 22 वर्षीय पुत्र रामनरेश अपने चचेरे भाई रामकुमार के साथ गुरुवार को बाइक से मेला देखकर घर आ रहा था।
तभी अकबरपुर इटौरा दादूपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा रामनरेश उछलकर दूर जा गिरा।
रामकुमार भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनरेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
Friday, 11 November 2022
ट्रैक्टर की टक्कर से 22 वर्षीय बाइक सवार की मौत
Tags
# जालौन कालपी
Share This
About Editer
जालौन कालपी
Labels:
जालौन कालपी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment