योगी सरकार ने भेजी प्रत्येक मजदूर के खाते में 2250 रुपए धनराशि - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 29 March 2020

योगी सरकार ने भेजी प्रत्येक मजदूर के खाते में 2250 रुपए धनराशि

लखनऊ-------- : उत्तर प्रदेश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने की खातिर लॉकडाउन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिहाड़ी मजदूरों तथा गरीबों के साथ खड़ी है।

चंद रोज पहले ही गरीबों के खाता में हजार-हजार रुपया की धनराशि ट्रांसफर करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को भी 27.50 लाख गरीबों के खाता में 611 करोड़ रुपया ट्रांसफर किया। जिससे लॉकडाउन में वह पैसे कमाने के लिए घरों से बाहर न निकलें। सरकार की तरफ से प्रति श्रमिक महीना में 2250 रुपया प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हमने 611 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की है, जिसका लाभ 27 लाख 15 हजार श्रमिकों को सीधा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिये यह राशि बहुत जरूरी थी। श्रमिकों की राशि का भुगतान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक पैकेज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार है। धनराशि देने के साथ हम 80 लाख मनरेगा श्रमिको को निशुल्क राशन भी देंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने धनराशि प्राप्त करने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता भी की।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 82 मामलों के सामने आने के बाद सरकार अब पूरी तरह से हरकत में है। हर तरफ लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ सरकार गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के प्रयास में भी लगी है। मेडिकल कॉलेज से लेकर आयुर्विज्ञान संस्थानों में भी मेडिकल किट के साथ अन्य दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। संक्रमितों के साथ संदिग्धों को भी उपचार दिया जा रहा है।  

No comments:

Post a Comment

Pages