लखनऊ में कोरोना से संक्रमित एक और मरीज मिला बढ़कर हुई संख्या 12 - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 14 March 2020

लखनऊ में कोरोना से संक्रमित एक और मरीज मिला बढ़कर हुई संख्या 12

लखनऊ--------:यूपी में नोवल कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक नया संक्रमित लखनऊ का मिला है। इसके अलावा प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में 24 लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 14 में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। 


इनमें से 481 नमूने केजीएमयू लखनऊ, 200 नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली, 11 बीएचयू वाराणसी और 19 नमूने एएमयू अलीगढ़ भेजे गए हैं। इनमें से 598 निगेटिव आए हैं। जबकि 107 की रिपोर्ट आना बाकी है। 

जो 12 लोग अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें आगरा के सात, गाजियाबाद और लखनऊ के दो-दो, नोएडा का एक व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले लोगों के संपर्क में आए जिन चार नए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से तीन आगरा और एक नोएडा का है। 

आगरा के छह अन्य लोगों को सफरदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। यह छह लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे लेकिन इनमें बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।

डॉ. विकासेंदु के अनुसार, प्रदेश में अब तक 150 यात्री कोरोना वायरस लक्षण वाले पाए गए हैं। प्रदेश में रह रहे 3170 यात्रियों की पहचान की गई है जो कोरोना वायरस संक्रमित 12 देशों की यात्रा करके आए हैं। इनमें से 1065 निगरानी में हैं। 

अब तक 2105 लोगों ने 28 दिन तक निगरानी की समय सीमा पूरी कर ली है। उधर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। 

नेपाल-भारत सीमा पर अब तक स्क्रीनिंग किए गए यात्रियों की संख्या 12.81 लाख पहुंच गई है। 1957 गांवों में लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी गई।
डब्लूएचओ और रैपिड रिस्पांस टीम ने चीन की यात्रा से लौटे 3722 यात्रियों की जांच की है।

No comments:

Post a Comment

Pages