क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा शुक्रवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। दीवान संतोष कुमार सिंह से रायफल व कारतूस के बारे में जानकारी ली। कहा, रायफलों की सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कंप्यूटर रूम, बंदी गृह, कार्यालय, आर्डर बुक पुलिस, न्यायालय, अपराधी इतिहास, महिला उत्पीड़न, एससी, एसटी रजिस्टर, थाना दिवस, आइजीआरएस रजिस्टर देखे। कोतवाल जेपी पाल को आने वाले फरियादियों को हर हाल में न्याय दिलाने के निर्देश दिए। कहा, नागरिकों से मित्रवत व्यवहार बनाएं रखें। दारोगा योगेंद्र सिंह, जगतनारायण, प्रेमपाल सिंह, दिलीप वर्मा, गौरव कुमार, संतोष कुमार, महिला सिपाही अर्चना, निशा, करुणा चौधरी, मनीष पटेल आदि मौजूद रहीं।। रिपोर्ट-डॉ. विजय सिंह कुशवाहा माधौगढ़
जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के माधौगढ़ सीओ ने कोतवाली का निरीक्षण किया। सिपाहियों से अपने सामने रायफल व अन्य असलहों को खुलवा और बंद कराकर देखा। हालांकि कुछ सिपाहियों का पसीना छूट गया। उन्होंने असलहों व कारतूसों की जानकारी लेने के साथ सफाई रखने का निर्देश दिया। कहा, लंबित विवेचनाएं शीघ्र निपटाएं।
No comments:
Post a Comment