जालौन उरई ----------: विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी को देखते तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला अस्पताल परिसर आइसोलेशन कक्ष की ब्यवस्था की गयी है जहां पर बाहर से आने वाले मरीजों की डाक्टरों की टीम के द्वारा जांच कर उन्हें समुचित उपचार की ब्यवस्था की जा रही है।
उक्त बात की जानकारी देते हुए.जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ए. के. सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव व उसके उपचार के लिए अस्पताल परिसर के अंदर आइसोलेशन कक्ष को खोल रखा गया है जो आपातकालीन कक्ष के तहत चौबीस घंटे मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए डाक्टरों की टीम तैनात की गयी है जो आने वाले लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन कक्ष में बाहर से आने वाले लोगों की विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए आइसोलेशन कक्ष में नोडल अधिकारी डा. सत्यप्रकाश (एसीएमओ) आर. आर. टी. टीम जिनका मोबाइन न.- 9454164577, महेन्द्र कुमार एपीडेमियोलाजिस्ट मोबाइल-94544714517, सिस्टर इंचार्ज आशा अवस्थी आईसोलेशन कक्ष मोबाइल– 9695963315, डा. आर. सी. निरंजन इंचार्ज आइसोलेशन कक्ष मोबाइल–9935549990 तैनात रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आइसोलेशन कक्ष में आने वाले ब्यक्ति को अगर किसी प्रकार की परेशानी है तो वह झुमसे सीधे सम्पर्क कर सकता है। बताते चले कि आज सोमवार को गुजरात से आये ब्रजेश पुत्र रामकिशोर निवासी म. प्र. भिंड, राजेश पुत्र हरनाम, मनोज पुत्र लालाराम निवासी ग्राम गोरन थाना डकोर, मुन्नी लाल पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम गोरन थाना डकोर, उमा पत्नी ब्रजेंद्र निवासी भिंड म. प्र. ने जिला अस्पताल आकर आइसोलेशन कक्ष में मौजूद डाक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment