मुस्लिम भाइयों ने की अनोखी मिसाल पेस नहीं पहुंचे करीबी तो दिया कंधा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 29 March 2020

मुस्लिम भाइयों ने की अनोखी मिसाल पेस नहीं पहुंचे करीबी तो दिया कंधा



लखनऊ-----------:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुस्लिम भाइयों ने एक अनोखी मिसाल पेश की जहां पर  एक हिंदू भाई का  बीमारी के चलते निधन हो गया  जहां पर उनके अंतिम संस्कार के लिए  उनके रिश्तेदार व करीबी लोग  lockdown के कारण नहीं जुड़ सकें तो फिर आगे देखिए मुस्लिम भाइयों ने क्या किया मोहल्ला आनंद विहार साठा निवासी रविशंकर का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। कैंसर पीडि़त रविशंकर के रिश्तेदार लॉकडाउन होने के कारण आने में असमर्थ थे। अंतिम संस्कार के लिए रविशंकर के बेटे ने रिश्तेदारों तथा अपने दोस्तों को फोन किया और अंतिम संस्कार शामिल होने को कहा, लेकिन सभी ने लॉकडाउन होने के कारण असमर्थता व्यक्त की।
ग्राम प्रधान अफरोजी बेगम के बेटे जाहिद अली ने इसके बाद लोगों को एकत्र किया और सभी से साफ कहा कि रविशंकर जी का अंतिम संस्कार हिंदू रिवाजों से होगा। इसके बाद एक दर्जन मुस्लिम एकत्र हो गए।
आर्थिक रूप से कमजोर रवि शंकर के दो बेटे और पत्नी के पास उसके अंतिम संस्कार के लिए भी कोई साधन नहीं थे। ऐसे में वहीं के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परिवार का साथ दिया। कुछ मुस्लिम युवकों ने कहा कि रवि शंकर यहीं रहते थे। हम सभी एक परिवार जैसे ही हैं। यहां पर अब हिंदू और मुसलमान की कोई बात ही नहीं थी। इसके साथ ही जब रवि शंकर की अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी तो मुसलमान युवकों ने राम नाम सत्य है भी कहा। श्मशान में भी पूरे रीति रिवाजों के साथ ही रवि का अंतिम संस्कार किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages