कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पूरा यूपी 27 मार्च तक लॉक डाउन में तब्दील - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 24 March 2020

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पूरा यूपी 27 मार्च तक लॉक डाउन में तब्दील

राजधानी लखनऊ --------:उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे को 27 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोगों से अधिक से अधिक समय घर के अंदर रहने की अपील की जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर हर पल प्रदेश से नई खबर आ रही है। 
मुरादाबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन खत्म


दिल्ली से शाहीन बाग के बाद अलीगढ़ के थाना गेट स्थित शाहजमाल ईदगाह के बाहर 90 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को भी खत्म करवा दिया गया है। शाहजमाल का धरना स्थल पूरी तरह खाली हो चुका है।

लखनऊ में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
लखनऊ में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर पुलिस निगरानी कर रही है। आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

सहारनपुर में हाई अलर्ट
सहारनपुर मंडल में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन और सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। मंडल के शामली जिले में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सहारनपुर को हाई अलर्ट जोन में कर दिया गया है। दरअसल सहारनपुर मंडल में मंगलवार को एक शख्स की कोरोना वायरस सैंपल जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह युवक दुबई से लौटा था।

कानपुर लॉकडाउन के बीच पुलिस सख्त
कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। सरकार के निर्देशों को न मानकर बेवजह सड़कों पर निकलने पर ये कार्रवाई जारी रहेगी।

33 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 33 पहुंच चुकी है।

प्रयागराज में सब्जी मंडियों में भीड़
प्रयागराज में सुबह सवेरे लोग लॉकडाउन को ताक पर रखते हुए घरों से बाहर निकल आए। सब्जी मंडी में ज्यादा से ज्यादा बटोरने की होड़ लगी रही। इस दौरान कुछ लोग मास्क लगाए दिखे, लेकिन बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी थी जिन्होंने कोई एहतियात नहीं बरता।

No comments:

Post a Comment

Pages