जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में विकासखंड कदौरा में एक 7 वर्षीय मासूम की थ्रेसर में फस कर दर्दनाक मौत हो गई कौदारा थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार की रात दर्दनाक हादसा देखकर लोगों की चीख निकल गई। सात साल के एक मासूम की थ्रेसर में फंस कर मौत हो गई। जबतक थ्रेसर बंद किया जाता लेकिन इससे पहले पुली में फंसने की वजह से वह कई बार पलटी खाकर लहूलुहान हो गया। वह अपनी दादी के पास गांव में रह रहा था, पुलिस को सूचना दिए बिना घर वालों ने सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
खुदमिटी गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर स्थित साबुन कंपनी में काम करते हैं। विवाद के बाद उनकी पत्नी चार वर्षों से चित्रकूट मायके में रह रही हैं। राजेंद्र का सात साल का बेटा सत्यम गांव में दादी इंदिरा रामदयाल के पास रहता था। राजेंद्र ने डेढ़ बीघा खेत में मसूर बोयी थी। बुधवार की रात करीब दस बजे फसल की मड़ाई थ्रेसर की जा रही थी। घर वालों के साथ कक्षा दो में पढ़ने वाला सत्यम भी वहीं पर था।
No comments:
Post a Comment