शादी के 8 दिन बाद युवक की छत से गिरकर मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 7 March 2020

शादी के 8 दिन बाद युवक की छत से गिरकर मौत

उत्तर प्रदेश------: .   इटावा जनपद के सैफई थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी के पास नगला पम्मी में शादी के आठ दिन बाद ही एक युवक की छत से गिर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बताया गया कि 20 साल के युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। उसकी 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। देर रात राहुल शाक्य दूसरी मंजिल पर सो रहा था।
रात 12 बजे वह लघुशंका के लिए उठा और किसी प्रकार छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। राहुल के घर वालों ने उसको देखा तो कोहराम मच गया। उसकी शादी 16 फरवरी को औरैया जिले बेला की रहने वाली संगीता के साथ 16 फरवरी को हुई थी और वह मायके में थी।

घटना की जानकारी राहुल की ससुराल वालों को मिली तो पत्नी संगीता व अन्य लोग रोते बिलखते यहां पहुंचे । संगीता का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था, उसके हाथों की मेंहदी भी अभी नहीं छूटी थी कि उसके पति की मौत हो गई । तीन भाईयों में सबसे छोटा राहुल हरियाणा में नौकरी करता था और अपनी शादी के चलते छुट्टी पर आया था।

No comments:

Post a Comment

Pages