स्कूलों में सिखाए जाएंगे कोरोना से बचने के उपाय - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 7 March 2020

स्कूलों में सिखाए जाएंगे कोरोना से बचने के उपाय

उरई जालौन---------: चाइना समेत 24 देशों में फैल चुके Corona Virus को लेकर अब यूपी में भी जागरूकता तेज कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए और Corona Virus को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए।
Corona Virus In UP काे लेकर जारी पत्र में कहा गया है कि Corona Virus तेजी से फैल रहा है। अभी तक इसकी कोई दवाई भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में बचाव ही उपाय है। इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। जागरूकता अभियान की शुरुआत सरकारी स्कूलों से होनी चाहिए। सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही नहीं प्राइवेट स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को Corona Virus के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।
 Corona Virus को लेकर शासन से निर्देश मिले हैं। निर्देशों के अनुपालन में लगभग सभी स्कूलों में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इस दाैरान मुख्य रूप से यही बताया जाएगा कि, हंसते हुए अपने मुंह पर रुमाल रखें। जिन्हे खांसी जुकाम है वह नजदीकी डॉक्टर से अपना चेकअप कराएं और हाथों को समय-समय पर अच्छी तरह से साबुन से धाेते रहें।। छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस की जटिलताओं और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Pages