मटर व्यापारी से लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 3 March 2020

मटर व्यापारी से लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार


 कालपी : एक सप्ताह पूर्व हाईवे पर मटर व्यापारी से लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश का नाम छोटू और बाइक औरैया की निकली। बदमाश का नाम व बाइक औरैया की है।

 बता दें कि एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत।हाईवे पर बदमाशों ने एक मटर व्यापारी से तमंचे के बल पर लगभग तीन हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था।  इंस्पेक्टर मानिकचंद्र पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सरसेला मोड़ में संदिग्ध अवस्था में खड़े आरोपी छोटू उर्फ श्रीप्रकाश पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम शाहजहांपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 व आरोपी के पास से औरैया से चुराई गई एक मोटर साइकिल, 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि राघवेंद्र सिंह निवासी औरैया के साथ छोटू मोटर साइकिल के चोरी करने के धंधे में लिप्त रहता था। बीते सप्ताह कानपुर देहात की सट्टी थाना पुलिस ने राघवेंद्र सिंह को पकड़ा था और छोटू फरार हो गया था। जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages