खाद्य विभाग की छापेमारी से तिलमिलाए व्यापारी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 3 March 2020

खाद्य विभाग की छापेमारी से तिलमिलाए व्यापारी


 उरई जालौन : खाद्य विभाग की टीम की बाजार में दो दुकानों पर छापा मारकर नमूने भरे। वहीं दुकानदारों ने टीम पर आरोप लगाकर हंगामा भी किया। जिस पर व्यापारियों और टीम अधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का आरोप है कि टीम उनका बेवजह उत्पीड़न कर रही है।


होली के त्योहार को देखते हुए खाद एवं रसद अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में कस्बा स्थित संतराम पाल एवं अरविंद अग्रवाल उर्फ कल्लू की दुकानों पर छापा मारा और जब दुकानों से नमकीन के नमूने लिए तो व्यापारी भड़क गए। अधिकारियों की गाड़ी घेरकर हंगामा करने लगे।
कुछ ही देर बाद अधिकारी नमूने भरकर चले गए। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि विभाग की टीम आए दिन खासतौर पर त्योहार के वक्त उनका उत्पीड़न करती है। इसके खिलाफ जल्द ही व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इतना ही नहीं डीएम व जन प्रतिनिधियों से भी व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। वहीं टीम अधिकारियों का कहना है कि नमूनों की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages