दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 14 March 2020

दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

जालौनउरई---------: नया पाठकपुरा में दूध विक्रेता वीरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी मुन्ना विश्वकर्मा के खिलाफ गैर इरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त क्रिकेट बैट बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल वीरेंद्र के परिजन हत्या की सटीक वजह नहीं बता सके हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि वीरेंद्र और हत्यारोपी मुन्ना गहरे दोस्त थे।नया पाठकपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह (50) पर शुक्रवार की रात पड़ोसी मुन्ना विश्वकर्मा ने बैट से हमला कर घायल कर दिया था। बाद में इलाज के लिए झांसी ले जाते वक्त वीरेंद्र की मौत हो गई थी। वारदात के बाद हत्यारोपी मुन्ना घटनास्थल पर बैट फेंककर भाग गया था। वीरेंद्र के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात जब घर पर कोई नहीं था, तभी मुन्ना ने उसके भाई की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह उसे नहीं मालूम है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में पुरानी रंजिश, प्रेम प्रसंग व लेनदेन के विवाद के बिन्दु पर जांच की जा रही है। हत्यारोपी की तलाश में उसके नाते, रिश्तेदारों व साथियों के घर में दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पत्नी की हो चुकी मौत
वीरेंद्र की पत्नी तुलसा की 15-16 वर्ष पहले मौत हो गई थी। वीरेंद्र की मौत के बाद परिवार में बेटा दीपक (22) और बेटी ज्योति (17) बचे हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी में घटनास्थल मुन्ना का घर ही दिखाया है। इलाकाई लोगों के मुताबिक वीरेंद्र और मुन्ना पड़ोसी होने के साथ ही अच्छे दोस्त भी थे। फिर दोनों में ऐसी कौन सी बात पर दुश्मनी हो गई कि मुन्ना ने वीरेंद्र की जान ही ले 

No comments:

Post a Comment

Pages